Maharashtra Board SSC Class 10 Hindi Sample Paper Set 3 with Answers Solutions Pdf Download.
Maharashtra Board Class 10 Hindi Model Paper Set 3 with Answers
Time: 3 Hours
Total Marks: 80
सूचनाएँ:
1. सूचनाओं के अनुसार गद्य, पद्य, पूरक पठन तथा भाषा अध्ययन (व्याकरण) की आकलन कृतियों में आवश्यकता के अनुसार आकृतियों में ही उत्तर लिखना अपेक्षित है।
2. सभी आकृतियों के लिए पेन का ही प्रयोग करें।
3. रचना विभाग में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए आकृतियों की आवश्यकता नहीं है।
4. शुद्ध, स्पष्ट एवं सुवाच्य लेखन अपेक्षित है।
विभाग 1 – गद्य : 20 अंक
प्रश्न 1.
(अ) निम्नलिखित पठित परिच्छेद पढ़कर सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: [8]
| रामस्वरूप : (जरा तेज आवाज में) और क्या करेगा? परमात्मा के यहाँ अक्ल बँट रही थी तो तू देर से पहुँचा था क्या?… विछा हूँ साहब!…. और यह पसीना किसलिए बहाया है? रतन : (तख्त बिछाता है) हीं हीं हीं। रामस्वरूप : (दरी उठाते हुए) और बीबी जी के कमरे में से हारमोनियम उठा ला और सितार भी। ….. जल्दी जा (रतन जाता है। पति पत्नी तख्त पर दरी बिछाते हैं।) प्रेमा : लेकिन वह तुम्हारी लाड़ली बेटी उमा तो मुँह फुलाए पड़ी है। रामस्वरूप : क्या हुआ? प्रेमा : तुम्हीं ने तो कहा था कि उसे ठीक-ठाक करके नीचे लाना। रामस्वरूप : अरे हाँ, देखो, उमा से कह देना कि जरा करीने से आए। ये लोग जरा ऐसे ही हैं। खुद पढ़े-लिखे हैं, वकील हैं, सभा-सोसायटियों में जाते हैं मगर चाहते हैं कि लड़की ज्यादा पढ़ी-लिखी न हो। प्रेमा : और लड़का? |
1. संजाल पूर्ण कीजिए: (2)

2. i. आकृति पूर्ण कीजिए: (1)

ii. निम्नलिखित विधान सही हैं या गलत, लिखिए: (1)
1. रतन तख्त बिछाता है।
2. उमा बहुत खुश है।
3. i. निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए:
1. पति
2. बेटी
ii. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द परिच्छेद में से खोजकर लिखिए:
1. ईश्वर
2. मुख
4. किसी वाद्ययंत्र के बारे में आठ से दस वाक्य लिखिए।
(आ) निम्नलिखित पठित परिच्छेद पढ़कर सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: [8]
| जीवन निर्वाह या धन कमाने के लिए अनेक व्यवसाय चल रहे हैं। इनके मोटे तौर पर दो वर्ग किए जा सकते हैं। कुछ व्यवसाय ऐसे हैं, जिनमें शरीर श्रम आवश्यक है और कुछ ऐसे हैं जो बुद्धि के बल पर चलाए जाते हैं। पहले प्रकार के व्यवसाय को हम श्रमजीवियों के व्यवसाय कहें और दूसरों को बुद्धजीवियों के राज- काज चलाने वाले मंत्री आदि तथा राज के कर्मचारी ऊँचे-ऊँचे पद से लेकर नीचे के क्लर्क तक, न्यायाधीश, | वकील, डॉक्टर, अध्यापक, व्यापारी आदि ऐसे हैं जो अपना भरण-पोषण बौद्धिक काम से करते हैं। शरीर श्रम से अपना निर्वाह करने वाले हैं- किसान, मजदूर, बढ़ई, राज, लुहार आदि। समाज के व्यवहार के लिए इन बुद्धिजीवियों और श्रमजीवियों, दोनों प्रकार के लोगों की जरूरत है पर सामाजिक दृष्टि से इन दोनों के व्यवसाय के मूल्यों में बहुत फर्क है।
बुद्धिजीवियों का जीवन श्रमजीवियों पर आधारित है। ऐसा होते हुए भी दुर्भाग्य यह है कि श्रमजीवियों की मजदूरी एवं आमदनी कम है, समाज में उनकी प्रतिष्ठा नहीं और उनको अपना जीवन प्रायः कष्ट में ही बिताना पड़ता है। |
1. संपूर्ण कीजिए: (2)

2. i. एक शब्द में उत्तर लिखिए: (1)
1. किसका जीवन श्रमजीवियों पर आधारित है?
2. किसकी मजदूरी एवं आमदनी कम है?
ii. सही / गलत पहचानकर गलत वाक्यों को सही करके पुनः लिखिए: (1)
1. समाज के व्यवहार के लिए बुद्धिजीवियों और श्रमजीवियों दोनों प्रकार के लोगों की जरूरत है।
2. बुद्धिजीवियों को अपना जीवन प्रायः कष्ट में ही बिताना पड़ता है।
3. i. निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए: (1)
1. अध्यापक
2. लुहार
ii. निम्नलिखित अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए: (1)
1. न्याय करने वाला
2. खेती करने वाला
4. ‘छात्र जीवन में परिश्रम का महत्त्व’, इस विषय पर अपने विचार लिखिए। (2)
(इ) निम्नलिखित अपठित परिच्छेद पढ़कर सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: [4]
| हाथी बहुत ही ताकतवर व विशालकाय पशु है। इसे बुद्धिमान व आज्ञाकारी जानवर के रूप में जाना जाता है। शिकार व निवास की समस्या के कारण इसकी आबादी में कमी आ रही है। अक्सर शिकारी बेशकीमती दाँतों के लिए इसका शिकार करते हैं। इतना विशालकाय होने के बावजूद भी हाथी मधुमक्खियों से डरता है। इसका मुख्य कारण इसकी त्वचा की संवेदनशीलता है। इसकी त्वचा इतनी संवेदनशील होती है कि सूर्य की तेज किरणें भी कभी-कभी इसकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकती हैं अतः यह कीचड़ में लोटना पसंद करता है, जिससे इसके शरीर पर मिट्टी की मोटी पर्त जम जाती है। हाथी दिनभर में करीब नौ से दस किलोमीटर तक चलते हुए अपने भोजन व पानी की तलाश करता है। हाथी को एक दिन में लगभग 300 किलो तक भोजन व 160 लीटर तक पानी की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद भी यह सिर्फ तीन से चार घंटे तक ही सोता है। मादा हाथी लगभग दो वर्ष तक गर्भवती रहती है। जानवरों में सबसे अधिक एकता हाथियों में होती है। अतः ये अक्सर झुंड में रहते हैं। हाथी अपनी सूँड़ में आठ लीटर तक पानी भर सकता है और उससे लगभग 350 किलो तक वजन उठा सकता है। यह जानवर जितना विशालकाय है उतना ही शांतिप्रिय भी है। भगवान गणेश का सिर हाथी का होने के नाते | हमारे देश में हाथी की पूजा भी की जाती है। |
1. संजाल पूर्ण कीजिए: (2)

2. ‘पशु तस्करी’ के संदर्भ में अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
(अ) 1.

[कुल 2 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें संजाल का उत्तर दिए गए परिच्छेद में से ही ढूँढ़कर लिखना है।)
2. i.

[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – उपरोक्त कृति का उत्तर परिच्छेद में से ही ढूँढ़कर लिखना है।)
ii. 1. सही
2. गलत
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – परिच्छेद को ध्यान से पढ़ें और वाक्य सही हैं या गलत पहचानकर लिखें। यदि वाक्य गलत हैं तो उन्हें सही करके लिखें।)
3. i. 1. पत्नी
2. बेटा
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
ii. 1. परमात्मा
2. मुँह
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
4. तबला मेरा पसंदीदा वाद्ययंत्र है। यह दो बेलनाकार हिस्सों में होता है और इसके ऊपर चमड़ा लगा होता है। इन्हें जमीन पर रख कर बजाया जाता है। इन्हें ‘दायाँ’ और ‘बायाँ’ कहते हैं। इन्हें बजाते समय हाथ की उँगलियों, हथेली और कलाई का प्रयोग किया जाता है। दोनों यंत्रों के ऊपर बीच में एक काली गोल आकृति होती है। वह एक काले पदार्थ की बनी होती है, जिसे स्याही कहा जाता है। ये काली आकृति चमड़े के ऊपर लगी होती है। मुझे तबला बजाना बेहद पसंद है। मैंने बचपन से ही तबला बजाना सीखा है और अब मैं एक प्रसिद्ध तबला वादक बनना चाहता हूँ। इसके लिए मैं पढ़ाई के साथ-साथ तबला बजाने का भी प्रतिदिन अभ्यास करता हूँ।
[कुल 2 अंकों के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें – इस तरह की कृतियों को पहले ध्यान से पढ़ें और समझें उसके बाद ही अपने शब्दों में आठ से दस वाक्यों में उत्तर लिखें। सुनिश्चित करें कि उत्तर सकारात्मक हों।)
(आ) 1.

[कुल 2 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – संजाल का उत्तर दिए गए परिच्छेद में से ही ढूँढ़कर लिखना है।)
2. i. 1. बुद्धिजीवियों
2. श्रमजीवियों
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – परिच्छेद को ध्यान से पढ़ें और यह सुनिश्चित करें कि उत्तर एक शब्द में और सटीक हों।)
ii. 1. सही
2. गलत ; श्रमजीवियों को अपना जीवन प्राय: कष्ट में ही बिताना पड़ता है।
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – परिच्छेद को ध्यान से पढ़ें और वाक्य सही हैं या गलत पहचानकर लिखें। यदि वाक्य गलत हैं तो उन्हें सही करके लिखें।)
3. i. 1. अध्यापिका
2. लुहाग्नि
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
ii. 1. न्यायाधीश
2. किसान
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
4. शारीरिक व मानसिक रूप से किया गया कार्य परिश्रम कहलाता है। छात्रों के लिए परिश्रम करना बहुत आवश्यक है। परिश्रम सफलता की कुंजी है, जो विद्यार्थी के सुनहरे भविष्य का दरवाजा खोलती है। शिक्षा ग्रहण करने के समय छात्रों को कड़े संघर्ष और परिश्रम की आवश्यकता होती है। इसी समय छात्र पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य कला-कौशल जैसे खेल, चित्रकारी, संगीत, वाद्ययंत्र, कंप्यूटर आदि विद्याओं को सीखता है। इस दौरान विद्यार्थी का शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक होता है। छात्र जीवन में किए गए परिश्रम पर ही पूरे जीवन की आधारशिला रखी जाती है। कई वर्षों की कठिन तपस्या के बाद ही एक छात्र अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करता है। अत: छात्र जीवन में परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
[कुल 2 अंकों के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें – इस तरह की कृतियों को पहले ध्यान से पढ़ें और समझें उसके बाद ही अपने शब्दों में आठ से दस वाक्यों में उत्तर लिखें। सुनिश्चित करें कि उत्तर सकारात्मक हों।)
(इ) 1.

[कुल 2 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक
(ध्यान दें – संजाल का उत्तर दिए गए परिच्छेद में से ही ढूँढ़कर लिखना है।)
2. पशु तस्करी अर्थात पशुओं को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना। कुछ लोग पैसे कमाने के लिए बेजुबान जानवरों की तस्करी करते हैं। वे पशुओं को मारकर उनके शरीर के अंगों से तरह-तरह की वस्तुएँ बनाते हैं। उनके माँस से जूते, हड्डियों एवं दाँतों से गहने व सजावट की वस्तुएँ वनाकर बाजार में बेचते हैं। ‘पशु तस्करी’ कानूनन अपराध है। हालाँकि ऐसा कार्य करनेवालों को सरकार आर्थिक व शारीरिक दंड देती है, फिर भी अक्सर जीवों की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। मेरा मानना है कि जीवों की तस्करी रोकने संबंधित नियमों को और अधिक सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आम नागरिकों को भी पशु तस्करी के प्रति जागरूक होना चाहिए। इससे इस तरह के गलत कार्यों को रोकने में आसानी होगी।
[कुल 2 अंकों के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें – इस तरह की कृतियों को पहले ध्यान से पढ़ें और समझें उसके बाद ही अपने शब्दों में आठ| से दस वाक्यों में उत्तर लिखें। सुनिश्चित करें कि उत्तर सकारात्मक हों।)
![]()
विभाग 2 – पद्य : 12 अंक
प्रश्न 2.
(अ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: [6]
| फागुन के दिन चार होरी खेल मना रे। बिन करताल पखावज बाजै, अणहद की झनकार रे। बिन सुर राग छतीस गावै, रोम-रोम रणकार रे।। सील संतोख की केसर पोली, प्रेम-प्रीत पिचकार रे। उड़त गुलाल लाल भयो अंबर, बरसत रंग अपार रे।। घट के पट सब खोल दिए हैं, लोकलाज सब डार रे। ‘मीरा’ के प्रभु गिरिधर नागर, चरण कँवल बलिहार रे।। |
1. संपूर्ण कीजिए: (2)

2. i. निम्नलिखित शब्दों के लिए पद्यांश में आए शब्द लिखिए: (1)
1. संतोष
2. आसमान
ii. पदयांश में आए दो शब्दयुग्म खोजकर लिखिए: (1)
1. ____________
2. ____________
3. पद्यांश की अंतिम दो पंक्तियों का सरल अर्थ लिखिए। (2)
(आ) निम्नलिखित पद्यांश पढ़कर सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए:[6]
| घन घमंड नभ गरजत घोरा। प्रिया हीन डरपत मन मोरा।। दामिनि दमक रहहिं घन माहीं। खल कै प्रीति जथा थिर नाहीं।। बरषहिं जलद भूमि निअराएं। जधा नवहिं बुध विद्या पाएँ। बूँद अघात सहहिं गिरि कैसे। खल के बचन संत सह जैसे।। छुद्र नदी भरि चली तोराई। जस थोरेहुँ धन खल इतराई।। भूमि परत भा ढाबर पानी। जनु जीवहिं माया लपटानी।। समिटि समिटि जल भरहिं तलावा। जिमि सदगुन सज्जन पहिं आवा।। सरिता जल जलनिधि महुँ जाई होई अचल जिमि जिव हरि पाई।। |
1. आकृतियाँ पूर्ण कीजिए: (2)

2. i. निम्नलिखित शब्दों के लिए पद्यांश में प्रयुक्त शब्द लिखिए: (1)
1. बादल
2. मटमैला
ii. निम्नलिखित शब्दों के वचन बदलकर लिखिए: (1)
1. विद्या
2. बूँदें
3. पद्यांश की किन्हीं दो पंक्तियों का सरल अर्थ लिखिए। (2)
उत्तर:
(अ) 1.

[कुल 2 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – संजाल का उत्तर दिए गए पद्यांश में से ही ढूँढ़कर लिखना है।)
2. i. 1. संतोख
2. अंबर
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
ii. 1. रोम-रोम
2. प्रेम-प्रीत
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
3. मीराबाई कहती हैं कि उन्होंने अपनी आत्मा पर पड़ा सांसारिक माया-मोह का पट अर्थात पर्दा हटा दिया है। उन्होंने सारी लोक-लज्जा का त्याग कर दिया है। अब वे अपने प्रभु अर्थात श्रीकृष्ण के चरणों में स्वयं को निछावर कर देना चाहती हैं।
[कुल 2 अंकों के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें – पूछी गई पंक्तियों को ध्यान से पढ़ें और उन्हें समझकर उनका सरल अर्थ अपने शब्दों में स्पष्ट रूप से लिखें।)
(आ) 1. i.

[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
ii.

[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें उपरोक्त कृतियों के उत्तर दिए गए पद्यांश में से ही ढूंढकर लिखने हैं।)
2. i. 1. जलद
2. ढाबर
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंका बूँद]
1. विद्याएँ
2. बूँद
[कुल 1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
3. जल इकट्ठा होकर तालाबों में उसी तरह भर रहा है, जैसे सद्गुण एक-एक कर अपने आप सज्जन व्यक्ति के पास चले आते हैं। नदी का जल समुद्र में जाकर वैसे ही स्थिर हो रहा है, जैसे जीव हरि अर्थात ईश्वर को पाकर अचलता अर्थात मुक्ति को प्राप्त कर लेता है।
[कुल 2 अंकों के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें पूछी गई पंक्तियों को ध्यान से पढ़ें और उन्हें समझकर उनका सरल अर्थ अपने शब्दों में स्पष्ट रूप से लिखें।)
![]()
विभाग 3 – पूरक पठन : 8 अंक
प्रश्न 3.
(अ) निम्नलिखित पठित परिच्छेद पढ़कर सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: [4]
| “यह भ्रष्टाचार की बहन है जैसे विशेष अवसरों पर हम अपने प्रियजनों, परिचितों, मित्रों को उपहार देते हैं। इसका स्वरूप भी कुछ-कुछ वैसा ही है लेकिन उपहार देकर हम केवल खुशियों या कर्तव्यों का आदान-प्रदान करते हैं। इससे अधिक कुछ नहीं जबकि रिश्वत देने से रुके हुए कार्य, दबी हुई फाइलें, टलती हुई पदोन्नति, रोकी गई नौकरी आदि में इसके कारण सफलता हासिल की जा सकती है। तब भी यह समाज के माथे पर कलंक है, इसका समर्थन कतई नहीं किया जा सकता, ऐसी मेरी धारणा है।” कहकर वह तेजी से बाहर निकल आया। जानता था कि यहाँ भी चयन नहीं होगा।
पर भीतर बैठे अधिकारियों ने… गंभीरता से विचार-विमर्श करने के बाद युवक के सही उत्तर की दाद देते| हुए उसका चयन कर लिया। आज वह समझा कि ‘सत्य कुछ समय के लिए निराश हो सकता है, परास्त नहीं।’ |
1. प्रवाह तालिका पूर्ण कीजिए: (2)

2. ‘भ्रष्टाचार एक कलंक’, विषय पर अपने विचार लिखिए। (2)
(आ) निम्नलिखित पठित पद्यांश पढ़कर सूचनाओं के अनुसार कृतियाँ कीजिए: [4]

1. संजाल पूर्ण कीजिए: (2)

2. ‘संतोष सबसे बड़ी संपत्ति है’, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
(अ) 1.

[कुल 2 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – संजाल का उत्तर दिए गए परिच्छेद में से ही ढूँढ़कर लिखना है।)
2. किसी भी कार्य को जब स्वयं के फायदे के लिए गलत तरीके से किया जाता है, तब वह भ्रष्टाचार कहलाता है। आज हमारे देश में भ्रष्टाचार बहुत अधिक बढ़ गया है। भ्रष्टाचार के कारण ही देश में महँगाई व बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है। गरीब जनता गरीबी के दलदल में धँसती जा रही है और अमीर वर्ग और अधिक अमीर बनते जा रहे हैं। देश में ऐसी स्थिति बन गई है कि जिसके पास पैसा और ताकत है, उसका ही बोलवाला है। आम आदमी की न कोई सुनता है और न ही कोई मदद करता है। भ्रष्टाचार के कारण देश अंदर-ही-अंदर खोखला होता जा रहा है और देश का संपूर्ण विकास रुक गया है। [कुल 2 अंकों के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें इस तरह की कृतियों को पहले ध्यान से पढ़ें और समझें उसके बाद ही अपने शब्दों में आठ से दस वाक्यों में उत्तर लिखें। सुनिश्चित करें कि उत्तर सकारात्मक हों।)
(आ) 1.

[कुल 2 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – संजाल का उत्तर दिए गए पद्यांश में से ही ढूँढ़कर लिखना है।)
2. गौधन, गजधन, बाजिधन और रतन धन खान,
जब आवै संतोषधन सब धन धूरि समान।।
गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा लिखित यह पंक्तियाँ बताती हैं कि मनुष्य की इच्छाएँ कभी समाप्त नहीं होती हैं। मनुष्य अपनी एक इच्छा पूरी करने के बाद दूसरी इच्छा को पूरा करने में जुट जाता है। इसके लिए वह कठिन परिश्रम करता है। इच्छाओं का चक्र इसी तरह पूरे जीवनभर चलता रहता है। ज्ञानी व ऋषि मुनियों ने संतोष का महत्त्व बताते हुए कहा है कि जीवन में यदि सुख प्राप्त करना है, तो संतोष भाव का होना आवश्यक है। सभी प्रकार से संपन्न होने के बावजूद भी यदि संतोष नहीं है, तो सारी संपत्ति व्यर्थ है। इसी कारण कहा जाता है कि जीवन में संतोष से बढ़कर कोई और संपत्ति नहीं है। [कुल 2 अंकों के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें – इस तरह की कृतियों को पहले ध्यान से पढ़ें और समझें उसके बाद ही अपने शब्दों में आठ से दस वाक्यों में उत्तर लिखें। सुनिश्चित करें कि उत्तर सकारात्मक हों।)
![]()
विभाग 4 – भाषा अध्ययन (व्याकरण) 14 अंक
प्रश्न 4.
सूचना के अनुसार कृतियाँ कीजिए:
1. अधोरेखांकित शब्द का भेद लिखिए: (1)
रमेश की घड़ी सुंदर है।
2. निम्नलिखित अव्ययों में से किसी एक अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए: (1)
i. के लिए
ii. धीरे-धीरे
3. कृति पूर्ण कीजिए: (दो में से कोई एक) (1)
| संधि शब्द | संधि विच्छेद | भेद |
| i. परंतु | ______ | ______ |
| ii. ______ | देव + ईश | ______ |
4. निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य की सहायक क्रिया पहचानकर उसका मूल रूप लिखिए: (1)
i. सिरचन की उँगलियों में सुतली के फंदे पड़ चुके।
ii. मुँह जूठा करके थोड़े ही उठ जाऊँगी!
5. निम्नलिखित क्रियाओं में से किसी एक क्रिया का प्रथम तथा द्वितीय प्रेरणार्थक रूप लिखिए: (1)
i. खाना ______
ii. सीखना ______
6. निम्नलिखित मुहावरों में से किसी एक मुहावरे का अर्थ लिखकर अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए: (1)
i. गला फाड़ना
ii. चेहरा मुरझाना
अथवा
अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए कोष्ठक में दिए गए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:
(दिन कटना, ठेस लगना)
अपनी कला का अपमान होते देखकर माधव दुखी हो गया।
7. निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य में प्रयुक्त कारक चिह्न पहचानकर उसका भेद लिखिए: (1)
i. तुम्हारे बदन के सारे गहने उतरवा लिए।
ii. गाड़ी दरवाजे पर लग गई।
8. निम्नलिखित वाक्य में उचित विरामचिह्नों का प्रयोग कीजिए: (1)
विविध गुणों दुर्गणों को भी दर्शाया गया है।
9. निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों का कोष्ठक में दी गई सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए: (2)
i. ये आवाज भी आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। (अपूर्ण भूत काल )
ii. चिड़ियाँ वहाँ घोंसले बनाती नहीं दिखतीं। (अपूर्ण वर्तमान काल )
iii. वह उसका बुरा न मानता । (सामान्य भविष्य काल)
10. i. निम्नलिखित वाक्य का रचना के अनुसार भेद लिखिए: (1)
रूपा उस समय कार्य भार से उद्विग्न हो रही थी।
ii. निम्नलिखित वाक्यों में से किसी एक वाक्य का अर्थ के आधार पर दी गई सूचनानुसार परिवर्तन कीजिए: (1)
1. मैं वहाँ जा रहा हूँ (श्नार्थक वाक्य)
2. संतरी को हिदायत दी (आज्ञार्थक वाक्य)
11. निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो वाक्यों को शुद्ध करके वाक्य फिर से लिखिए:
i. इस स्वर्गिय द्रश्य का आनंद लेने में निमग्न थी।
ii. कंपास बाक्स भी मंगाकर रखा है।
iii. उसकी एकनिष्ट सेवा में ही मेरा उज्वल भविष्य है।
उत्तर:
(अ) 1. सुंदर – विशेषण
[1 अंक के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें – अधोरेखांकित शब्द लिखकर उसका भेद लिखें।)
2. i. राम के लिए रजनी ने घर छोड़ दिया?
ii. गाड़ी धीरे-धीरे सरक रही थी।
(दो में से कोई एक) [1 अंक के लिए 1 घटक]
3.
| संधि शब्द | संधि विच्छेद | भेद |
| i. परंतु | परम् + तु | व्यंजन संधि |
| ii. देवेश | देव + ईश | स्वर संधि |
(दो में से कोई एक) [1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए शब्द की संधि अथवा शब्द का विच्छेद कर उसका भेद लिखें। उत्तर को आवश्यकतानुसार आकृति में लिखते हुए उसे अधोरेखांकित भी करें।)
4. i. चुके (चुकना)
ii. जाऊँगी (जाना)
(दो में से कोई एक) [1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
5.
| क्रिया | प्रथम प्रेरणार्थक रूप | द्वितीय प्रेरणार्थक रूप |
| i. खाना | खिलाना | खिलवाना |
| ii. सीखना | सिखाना | सिखवाना |
(दो में से कोई एक) [1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – क्रिया के दोनों रूपों को आवश्यकतानुसार आकृति में लिखकर उन्हें अधोरेखांकित करें।)
6. i. गला फाड़ना – शोर करना।
वाक्य : शिक्षक के आने के पहले बच्चे कक्षा में गला फाड़ रहे थे।
ii. चेहरा मुरझाना – उदास होना।
वाक्य : परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने पर रमा का चेहरा मुरझा गया।
(दो में से कोई एक) [1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
अथवा
अपनी कला का अपमान होते देखकर माधव को ठेस लगी।
[1 अंक के लिए 1 घटक]
(ध्यान दें यहाँ मुहावरे का अर्थ लिखकर उसका सार्थक वाक्य में प्रयोग करें अथवा अधोरेखांकित वाक्यांश के लिए उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखें। वाक्य में आए मुहावरे को अधोरेखांकित जरूर करें।)
7. i. के संबंध कारक
ii. पर – अधिकरण कारक
(दो में से कोई एक) [1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
8. विविध गुणों- दुर्गणों को भी दर्शाया गया है।
[1 अंक के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
9. i. ये आवाज भी आपका ध्यान अपनी ओर खींच ले रही थी।
ii. चिड़ियाँ वहाँ घोंसले बनाती नहीं दिख रही हैं।
iii. वह उसका बुरा न मानेगा।
(तीन में से कोई दो) [2 अंकों के लिए 2 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1 अंक]
[1 अंक के लिए 1 घटक]
10. i. सरल वाक्य
ii. 1. क्या मैं वहाँ जा रहा हूँ?
2. संतरी को हिदायत दो।
(दो में से कोई एक) [1 अंक के लिए 1 घटक]
11. i. इस स्वर्गीय दृश्य का आनंद लेने में निमग्न थी।
ii. कंपास बॉक्स भी मँगाकर रखा है।
iii. उसकी एकनिष्ठ सेवा में ही मेरा उज्ज्वल भविष्य है।
(तीन में से कोई दो) [2 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1/2 अंक]
(ध्यान दें – वाक्य के प्रत्येक शब्द को ध्यान से पढ़ें और गलत शब्द को शुद्ध करके वाक्य पुन: लिखें। सुधारित शब्दों को अधोरेखांकित करें।)
![]()
विभाग 5 उपयोजित लेखन 26 अंक
प्रश्न 5.
सूचनाओं के अनुसार लिखिए:
(अ)
1. पत्र- लेखन:
निम्नलिखित जानकारी का उपयोग कर पत्र तैयार कीजिए: (5)

2. गद्य – आकलन (प्रश्न निर्मिति) : (4)
निम्नलिखित परिच्छेद पढ़कर उस पर ऐसे चार प्रश्न तैयार कीजिए जिनके उत्तर एक-एक वाक्य में हों:
| दीपावली का दिन था। हर तरफ त्योहार की धूम मची थी। एक छोटा बच्चा पटाखे की दुकान पर पहुँचा। सुबह अखबार बेचकर जो पैसे उसने कमाए थे वे दुकानदार को दे दिए और बदले में एक रॉकेट माँगी। इस पर दुकानदार ने यह कहते हुए पैसे लौटा दिए कि इतने कम पैसे में रॉकेट नहीं मिलेगा। मासूम बालक थोड़ा निराश हो गया। वह सोचने लगा कि आज उसके सभी दोस्त पटाखे उड़ाएँगे, लेकिन वह पैसे की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाएगा। थोड़ी देर सोचने के बाद उस बालक ने दुकानदार से उन पैसों के बदले खराब पटाखे माँगे। दुकानदार ने पैसे लेकर सारे खराब पटाखे उसे दे दिए। पटाखों के कूड़े से उस बालक ने एक नहीं बल्कि कई रॉकेट बनाए और उड़ाए। अपनी इच्छाशक्ति के दम पर जीवन के संघर्षों पर विजय प्राप्त कर विज्ञान की दुनिया में कीर्तिमान स्थापित करने वाला यह बालक कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम थे। शायद उस दिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि पटाखों के कूड़े से रकिट बनाने वाले इस बालक को एक दिन पूरी दुनिया ‘मिसाइल मैन के नाम |
(आ) 1. वृत्तांत लेखन (70 से 80 शब्द) (5)
नीचे दिए गए मुद्दों के आधार पर वृत्तांत लिखिए:

अथवा
कहानी-लेखन :
निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर लगभग 70 से 80 शब्दों में कहानी लिखिए:
गिलहरी का चींटी को दाना लेकर जाते देखना – गिलहरी को भी भोजन इकट्ठा करने की सलाह देना – गिलहरी द्वारा मजाक उड़ाना – बरसात आना – चींटी के पास भोजन होना – गिलहरी के पास खाने को कुछ न होना – गिलहरी का माफी माँगना सीख।
2. विज्ञापन – लेखन (50 से 60 शब्द) (5)
एक बिकाऊ मकान का आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
(इ) निबंध लेखन: (7)
निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 80 से 100 शब्दों में निबंध लिखिए:
1. ऐतिहासिक स्थल की सैर
2. यदि मैं प्रधानमंत्री होता….
3. मेरा प्रिय गायक
उत्तर:
(अ)
1. 23 अगस्त, 2023
प्रति,
माननीय मंडल आयुक्त,
जोन – 2,
महानगरपालिका,
ठाकुर्ली, ठाणे (पश्चिम)।
[email protected]
विषय: क्षेत्र में सफाई नहीं किए जाने की शिकायत|
महोदय,
पिछले दिनों भारी वर्षा के कारण हमारे क्षेत्र में काफी पानी भर गया था। हमारा परिसर निचले हिस्से में है। अतः सभी जगहों से कचरा बहकर हमारे परिसर में एकत्रित हो गया है। गंदगी के कारण यहाँ मच्छर बढ़ गए हैं और बदबू भी आ रही है। दो दिनों से इस गंदगी को साफ करने के लिए कोई सफाई कर्मचारी नहीं आया। यदि इस गंदगी को जल्द से जल्द साफ नहीं किया गया, तो बीमारी फैलने की आशंका है।
अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारे परिसर में फैली इस गंदगी को साफ करवाकर उसे स्वच्छ बनाएँ।
धन्यवाद!
भवडीय,
राकेश
राकेश यादव,
सी/44,
जनता रहिवासी संघ कार्यालय,
अशोक भवन,
ठाणे (पश्चिम)|
[email protected]
अथवा
12 अगस्त 2023
विनय कपूर,
रूम नं. 209,
कपूर हाऊस,
पंजाब|
[email protected]
पूज्य चाचा जी.
सादर प्रणाम।
मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ। आशा है आप भी वहाँ स्वस्थ होंगे। दो दिन बाद आपका जन्मदिन है। मुझे दुख है कि मैं इस अवसर पर आपसे मिलने नहीं आ पाऊँगा। अतः आपके लिए मैंने एक छोटा-सा उपहार बनाया है, जिसे पत्र के साथ भेज रहा हूँ। आशा है आपको मेरा उपहार पसंद आएगा।
आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ। अपना जन्मदिन धूमधाम से मनना और पत्र जरूर लिखना। चाची जी को मेरा प्रणाम कहना।
आपका आज्ञाकारी पुत्र,
परेश
परेश कपूर,
मंगल सदन,
रूम नं. 4,
परेल (प.),
मुंबई।
[email protected]
[यह कृति कुल 5 अंकों के लिए]
(ध्यान दें – दो पत्रों में से किसी एक का चयन कर दिए गए विषय पर पत्र लिखें। नए नियमानुसार पत्र ई-मेल के प्रारूप में लिखें। पत्र में दिनांक प्राप्त करनेवाले का पता व ई-मेल आईडी के लिए 1 अंक, अभिवादन, विषय व संदर्भ के लिए 1 अंक, विषय विवेचन के लिए 2 अंक और लिखनेवाले का हस्ताक्षर, पता व ई-मेल आईडी के लिए 1 अंक दिया जाएगा ।)
2. 1. बालक क्या बेचकर पैसे कमाता था?
2. बालक पैसों से क्या खरीदना चाहता था?
3. बालक ने सारे पैसों से अंत में क्या खरीदा?
4. ‘मिसाइल मैन’ किसे कहा जाता है ?
[4 अंकों के लिए 4 घटक, प्रत्येक घटक के लिए 1 अंक]
(ध्यान दें – दिए गए परिच्छेद को ध्यान से पढ़ें और उस पर आधारित चार प्रश्न तैयार करें। सुनिश्चित करें कि प्रत्येक प्रश्न का उत्तर परिच्छेद में एक वाक्य में ही हो।)
(आ)
1. रक्तदान शिविर संपन्न
मुंबई। जीवदायनी स्वास्थ्य अस्पताल की ओर से 25 अगस्त, 2023 को मुलुंड स्थित शक्ति अपार्टमेंट में रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से हो गई । इस शिविर में प्रशिक्षित डॉक्टरों की पूरी टीम के साथ ही डाइटीशंस भी मौजूद थे। शिविर में शक्ति अपार्टमेंट के साथ ही आसपास की इमारतों व चॉलों में रहनेवाले लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
डॉक्टरों के अनुसार शाम पाँच बजे तक चले इस शिविर में कुल 800 लोगों ने रक्तदान किया। डॉक्टरों ने मुंबईकरों के जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुंबईवासियों की इसी सहयोगी भावना कारण किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में मुंबई की लाइफ रुकती नहीं है।
शिविर में रक्तदान करने वालों के लिए विशेषतौर पर फल व नाश्ते की व्यवस्था शक्ति अपार्टमेंट की ओर से की गई थी। शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को अस्पताल की ओर से एक प्रमाणपत्र भी दिया गया। [यह कृति कुल 5 अंकों के लिए]
(ध्यान दें – दिए गए विषय व उसके मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वृत्तांत लिखिए। वृत्तांत में समय, तारीख, स्थान का जिक्र होना आवश्यक है। किसी भी घटना को जस का तस लिखें, उसमें अपने विचार न रखें ।)
अथवा
समय का सदुपयोग
एक गिलहरी एक पेड़ के नीचे खेल रही थी। उसी समय एक चींटी दाना लेकर वहाँ आई। चींटी उसी पेड़ के नीचे रहती थी। गिलहरी ने उससे कहा, “तुम इस कड़ी धूप में क्यों इतनी मेहनत कर रही हो? आओ मेरे साथ खेलो।” चींटी ने जवाब दिया, “बरसात आने वाली है। अभी भोजन इकट्ठा करूँगी, तो आगे परेशानी नहीं होगी।” चींटी ने गिलहरी को भी बरसात के पहले कुछ भोजन इकट्ठा करने की सलाह दी। इस पर गिलहरी ने यह कहते हुए उसका मजाक उड़ाया कि अभी तो बहुत समय है।
धीरे-धीरे समय बीतता गया। बरसात का मौसम आ गया। एक दिन बहुत जोर की बरसात होने लगी। बरसात कई दिनों तक लगातार होती रही। चींटी ने पहले ही भोजन इकट्ठा कर रखा था । अतः उसके दिन आराम से खाते-पीते गुजरने लगे। उधर गिलहरी अपने आलस के कारण बहुत बुरी स्थिति में पहुँच गई थी। उसके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था।
एक दिन बरसात रुक गई और तेज धूप हुई। उस दिन एक बार फिर चींटी और गिलहरी की मुलाकात हुई। गिलहरी ने अपने बर्ताव के लिए माफी माँगते हुए चींटी से कहा, “बहन मुझे माफ कर देना । अब मैं तुम्हारी बात समझ गई। अब मैं भी मेहनत करूँगी।”
सीख : समय का सदुपयोग करना चाहिए।
[यह कृति कुल 5 अंकों के लिए।]
(ध्यान दें – दिए गए मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कहानी तैयार करें। प्रत्येक मुद्दे का उपयोग क्रमानुसार कहानी में करते हुए उसका विस्तार करें। कहानी को परिच्छेदों में विभाजित करें। कहानी में आवश्यकतानुसार कहावतों व मुहावरों का भी प्रयोग करें। विरामचिह्नों का ध्यान दें। कहानी का शीर्षक और उससे मिली सीख भी लिखें। शीर्षक विषय प्रस्तुति, भाषाशैली व सीख के आधार पर अंक विभाजन किया जाएगा।)
2.

[यह कृति कुल 5 अंकों के लिए।
(ध्यान दें – दिए गए विषय व मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सुंदर विज्ञापन तैयार करें। विज्ञापन में किसी भी प्रकार का चित्र बनाना अपेक्षित नहीं है । अतः समय व्यर्थ न करें। विज्ञापन में समय, स्थान, ई-मेल आईडी के साथ ही घोषवाक्य होने से विज्ञापन और अधिक प्रभावी बन जाता है।)
(इ) 1. ऐतिहासिक स्थल की सैर
गर्मी की छुट्टियों में इस बार मैंने अपने परिवार के साथ मिलकर किसी ऐतिहासिक स्थल की सैर का कार्यक्रम बनाया। वैसे तो हमने बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल देखे हैं, परंतु इस बार हमें किसी नए स्थल पर जाना था। साँची एक प्रसिद्ध स्थल है, इसलिए हमने साँची जाने का निश्चय किया।
रेलगाड़ी द्वारा भोपाल होकर मैं अपने माता-पिता के साथ साँची पहुँची। अध्यात्म, कला और इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को साँची हमेशा आमंत्रित करती रही है। सुबह 9 बजे हम साँची पहुँचे और टिकट लेकर हमने स्तूपों पर चढ़ाई की। सुनहरी धूप, खुशनुमा मौसम और आस-पास की हरियाली देखकर लगा कि महात्मा बुद्ध के संदेशों को प्रसारित करने के लिए सम्राट अशोक का इस जगह का चुनाव बहुत उपयुक्त था।
पत्थर के भव्य द्वार पर शेरों के मुख वाला चिह्न जिसे ‘लायन केपिटल’ कहते हैं, वह हमें यहाँ की कथा कहता हुआ कथावाचक प्रतीत हुआ। पत्थरों का कलात्मक निर्माण, वास्तुकला और शिल्पकला की दृष्टि से साँची का स्तूप बहुत अनुपम है। उसके बाद हम विजय मंदिर देखने गए। इस अद्भुत और भव्य मंदिर को प्राचीन वास्तुकला का चमत्कार कहा जा सकता है। इस मंदिर को भारत का दूसरा ‘सूर्य मंदिर’ भी कहते हैं। इसके बाद हम वेतवा नदी के पुल से गुजरते हुए उदयगिरि पहुँचे। इस भव्य पहाड़ी के निकट ही गुलाव का एक आकर्षक उद्यान भी है। उदयगिरि की गुफाओं के होटल में नाश्ता कर हम ऐतिहासिक हेलियोडोरस का स्तंभ देखने पहुँचे।
यहाँ से लगभग 30 किमी दूर हम वट का एक प्राचीन वृक्ष देखने गए, जिसकी सौ से भी अधिक शाखाएँ लगभग आधा किमी क्षेत्रफल में फैली हुई हैं। इसे देखने के बाद हम साँची वापस आ गए। रात को होटल में विश्राम किया और अगले दिन हमने घर के लिए ट्रेन पकड़ी।
ऐतिहासिक स्थल की ये सैर हमारी यादगार सैर रहेगी। इस सैर से हमें अनेक प्रकार की जानकारियाँ भी प्राप्त हुई हैं।
अथवा
2. यदि मैं प्रधानमंत्री होता…
हमारे देश को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का गौरव प्राप्त है। इस लोकतंत्र का मुखिया प्रधानमंत्री होता है। कहने को तो भारत में प्रथम नागरिक का सम्मान प्राप्त राष्ट्रपति ही देश का मुखिया होता है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री ही देश का सर्व शक्तिशाली व्यक्ति होता है। आज हमारा देश बड़ी तेजी से प्रगति करता हुआ विश्व में एक महाशक्ति के रूप में अपने को स्थापित करता जा रहा है, लेकिन इन सबके बीच हमारा देश कई आंतरिक और बाह्य चुनौतियों से भी दो-चार हो रहा है। मुझे लगता है कि यदि मुझे भारत देश का प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है तो कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें मैं करना चाहूँगा।
लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी देश की शक्ति उस देश के युवा हैं। युवाओं को उचित रोजगार देकर बेरोजगारी को खत्म करना मेरी जिम्मेदारी होगी। इस कार्य के लिए मैं नए-नए उद्योगों की स्थापना करता। जिस तरह युवा देश की शक्ति हैं, उसी तरह किसान भी भारत के अन्नदाता हैं। चूँकि भारत कृषिप्रधान देश है, इसलिए किसानों की सहायता और उनके मार्गदर्शन के लिए विशेष नीतियों का निर्माण करता, ताकि आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे किसान अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त होकर कृषि को एक उद्योग के रूप में स्थापित कर सकें। मेरा प्रयास होगा कि महिलाओं को उनका खोया सम्मान प्राप्त हो।
पूरा विश्व आज महँगाई की आँच से झुलस रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। जमाखोरी और भ्रष्टाचार महँगाई की सबसे बड़ी वजह है। यदि मैं प्रधानमंत्री होता, तो जमाखोरी पर लगाम लगाता और ऐसा अपराध करनेवालों को कठोर दंड दिलवाता। जो अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार करते पाए जाते, उन्हें आजीवन शारीरिक और आर्थिक दोनों प्रकार के दंड से दंडित किया जाता। ऐसा करने से स्वच्छ प्रशासन की स्थापना होगी।
यदि मैं प्रधानमंत्री होता तो आर्थिक संकट से निपटने के लिए कड़े कदम उठाता। न्यायप्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाता। आज कल कहा जाता है कि लोगों को न्याय पाने के लिए पूरी उम्र गुजारनी पड़ती है। मेरा प्रयास होगा कि मैं मामलों को निपटाने के लिए न्यायप्रक्रिया को सरल कर और आधुनिक बनाता, जिससे लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। आतंकवाद एक बड़ी समस्या बन गया है, इसकी रोकथाम के लिए मैं कठोर कानून बनाता। इस तरह मैं अपने देश के हित के लिए हर संभव प्रयास करता।
अथवा
3. मेरा प्रिय गायक
वैसे तो मुझे कई गायक व गायिकाओं के गीत सुनने पसंद हैं, लेकिन मेरे प्रिय गायक मशहूर पार्श्वगायक किशोर कुमार हैं। उनका जन्म 4 अगस्त, 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में हुआ था। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनके पिता कुंजीलाल एक वकील थे और माँ गौरी देवी एक गृहणी थी। किशोर कुमार अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे।
किशोर कुमार ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म जगत में अपना कैरियर बनाने का फैसला किया। जब वे फिल्मों में छोटी भूमिकाएँ कर रहे थे, तो प्रसिद्ध संगीत निर्देशक खेम चंद्र प्रकाश ने उनकी गायन प्रतिभा को देखा और उसे नया रूप देने की कोशिश की। किशोर कुमार ने एस. डी. बर्मन के साथ मिलकर गीत गाए। बाद में उन्हें एक बड़ी फिल्म आराधना का गीत ‘मेरे सपनों की रानी’ गाना गाने का मौका मिला और यह गीत पूरे देश में मशहूर हो गया। उनके गीत इतने अच्छे होते थे कि कलाकार को भी उस पर अभिनय या नृत्य करना मुश्किल हो जाता था। उनका गायन दिल को छू लेने वाला और इतना भावपूर्ण था कि वे फिल्म जगत में बहुत जल्दी प्रसिद्ध हो गए। उन्होंने 90 से भी अधिक फिल्मों में गाने गाए।
किशोर र कुमार एकमात्र ऐसे गायक थे, जिन्हें आठ बार ‘फिल्म फेयर एवॉर्ड’ मिला। उन्हें ई. एम. ई. (लॉस एंजिलिस) तथा ‘लता मंगेशकर पुरस्कार’ (म. प्र. शासन) से भी सम्मानित किया गया। 13 अक्टूबर, 1987 को उनकी आकस्मिक मृत्यु से सभी स्तब्ध रह गए। किशोर कुमार आज इस दुनिया में नहीं हैं, परंतु उनके प्रसिद्ध गीतों की वजह से आज भी पूरी दुनिया उन्हें याद करती है। मैं भी बड़ा होकर उनके जैसा एक गायक बनना चाहता हूँ और अपने माता-पिता व पूरे देश का नाम रोशन करना चाहता हूँ।
[यह कृति कुल 7 अंकों के लिए।
(ध्यान दें दिए गए तीनों विषयों में से किसी एक का चयन कर उस पर निबंध लिखें। चयनित विषय से संबंधित सभी पक्षों पर प्रकाश डालें। निबंध को परिच्छेदों में विभाजित करें। निबंध में आवश्यकतानुसार कहावतों व मुहावरों का भी प्रयोग करें और विरामचिह्नों का ध्यान दें।)